रियासी। पीपल्स वेलफेयर फोरम ने डीसी अजय कुमार शर्मा से नगर की स्थिति की तरफ ध्यान देते हुए समस्याओं को हल करने की मांग की।
प्रधान बलबीर सिंह मन्हास, उत्तम दीप शर्मा, शाम लाल, राजीव बनाथिया, कुलदीप मेंगी, अजय कुमार, एडवोकेट शैलेंद्र भारद्वाज ने पुराने अस्पताल के स्थान पर मदर चाइल्ड मेटरनिटी केयर यूनिट जल्द शुरू करने की मांग की है। इस के साथ ही डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर की कक्षाएं लगाने, पानी के पाइप बदलने की गुहार लगाई गई।
फोरम के सदस्यों ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत डेलीवेजर्स को अभी तक स्थाई करने का कोई फैसला नहीं किया जा रहा है उन्होंने डीसी से मांग की कि एलजी मनोज सिन्हा डेलीवेजरस की समस्याएं हल करें। बस अड्डे से महादेव की तरफ जाने वाले गंदे नाले पर स्लैब डाल कर लोगों को राहत पहुंचाने को कहा गया।