नौशेरा। लोअर नोनयाल वार्ड-1 में मोर्टार शेल मिला है। राहगीरों ने इसकी सूचना क्षेत्र के पंच को दी। पंच ने इस बारे में पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर सेना को सूचित किया। सेना ने उसकी जांच की तो वह फटा नहीं था। सेना ने कब्जे में लेकर उसे विस्फोट से नष्ट कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।