फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: नौशेरा सेक्टर के कणारा इलाके में  मोर्टार फटा, पशुओं को चराने गया व्यक्ति जख्मी

Wed, 21 Dec 2022 10:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नाेशेरा

सार

राजोरी निवासी हरबंस सिंह सुबह पशुओं को लेकर चराने गय था। इस दौरान उसे किनारे पर एक पुराना शेल मिला, जिसे छूते ही वह फट गया। उसके पैर और चेहरे पर चोट आई। 
विज्ञापन
मोर्टार शेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कणारा इलाके में बुधवार को पुराना मोर्टार शेल फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया है। हरबंस सिंह सुबह पशुओं को लेकर नाले किनारे चराने गया था।

विज्ञापन


उसे किनारे पर एक पुराना शेल मिला, जिसे छूते ही वह फट गया। उसके पैर और चेहरे पर चोट आई। स्थानीय लोग उसे बेहोशी की अवस्था में के सेना स्वास्थ्य सब सेंटर ले आए।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के 150 जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार करने के बाद उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।

जीएमसी के डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत में सुधार है, और खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें