फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने बारामूला में किया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार से दागे गोले

Mon, 20 Aug 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पाकिस्तान में नए निजाम की ताजपोशी के बाद भी उसकी हरकतों में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। कुछ देर पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामूला जिले के उरी के कमल कोट क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक इस क्षेत्र में मोर्टार से गोले दाग रहा है। हलांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर रविवार को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। सेना की कार्रवाई के बाद दो आतंकी पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में भाग निकले थे जिसके बाद इलाके में आपरेशन चलाया गया था।

सेना के अनुसार, उड़ी सेक्टर के कस्तूरी नार इलाके में रविवार को सेना ने संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने पाया कि पांच आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। जवानों के ललकारने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, इस दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन


एलओसी से घुसपैठ की घटनाओं में तेजी आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं। पीओके में बने लांचिंग पैड पर काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ में मदद के लिए कवर फायर भी दिया जा रहा है।

शनिवार को टंगधार में मारे गए थे तीन आतंकी
शनिवार को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। दो आतंकी पीओके भाग निकले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें