फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में पर्यटकों से गुलजार रही घाटी

Fri, 03 Jul 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमलों, अलगाववादियों के बंद और बाढ़ के खतरों के बीच भी जून का महीना कश्मीर के लिए पर्यटन के लिहाज से बेहतर रहा। पिछले वर्ष बाढ़ के बाद पर्यटन ढांचे को नुकसान पहुंचने के बाद सरकार इसे दुरुस्त करने में जुटी।
विज्ञापन


हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में जनवरी से मई तक पर्यटकों की संख्या में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन सभी मुश्किलों के बाद भी घाटी की तरफ पर्यटकों का रुख हुआ। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और पर्यटन विभाग पर्यटकों को खींचने के लिए प्रयास में जुटे थे, जिसका काफी हद तक असर दिखा।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में जनवरी से लेकर मई तक कश्मीर घाटी में 2.87 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले वर्ष इस सीजन में 3.70 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2014 में जून महीने में पहले दो हफ्तों के दौरान कश्मीर में 1.20 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि इस साल सिर्फ 80 हजार पर्यटक ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जून का महीना खत्म होते-होते आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें