फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में 17 हजार से अधिक पंचायत मतदाता जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में जिले के बीस ब्लाकों में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी
विज्ञापन

कल अंतिम मतदाता प्रकाशन सूची जारी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला जम्मू के पंचायत क्षेत्र में 17 हजार से अधिक नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें नए मतदाताओं में पुरुषों से अधिक महिलाएं शामिल हुई हैं। नए पंचायत निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण 2024 में 4 मार्च को प्रदेश स्तर पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग सभी जिलों ने नए मतदाताओं का ब्योरा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव भी करवाए जाने हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में बीस ब्लाक स्थापित हैं, जिसमें अखनूर, अरिनया, भलवाल, भलवाल ब्राह्मणा, बिश्नाह, चौकी चौरा, डंसाल, कराह बाली, खौड़, मैरा माद्रेया, मथवार, मीरां साहिब, नगरोटा, परगवाल, आरएस पुरा, सामवान, सतवारी और सुचेतगढ़ में ड्राफ्ट 626975 मतदाता हैं और अब यह बढ़कर छह लाख 44 हजार से अधिक हो गए हैं। नए मतदाताओं में 8 हजार से अधिक पुरुष और 9 हजार से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुनरीक्षण प्रक्रिया में 400 से अधिक नाम काटे गए हैं। जिले में पंचायत स्तर पर कोई भी ट्रांसजेंडर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें