फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेज हवा, बारिश से तारों पर गिरे पेड़, शहर में 11 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई सड़कों पर जलभराव से आवागमन में बनी रही दिक्कतें, ओले गिरने से फसलों को भी पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में शुक्रवार से जारी बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ गई है। वहीं, खराब मौसम की मार बिजली ढांचे पर भी पड़ी है। शहर में 11 घंटे तक बिजली गुल रही। इसका कारण कुछ जगहों पर तारों पर पेड़ और टहनियां गिरना रहा। इसके अलावा शनिवार शाम ओले गिरने से फसलों और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
डिवीजन एक में मांडा के पास तारों पर पेड़ गिर गया। इससे पुराना शहर सहित कई इलाकों में बिजली गुल रही। यहां बिजली रात एक बजे गुल हुई थी, जो अगले दिन सुबह सात बजे बहाल हो पाई। इसी तरह डिवीजन दो स्थित तालाब तिल्लो में भी तारों पर पेड़ गिरा। इससे तालाब तिल्लो सहित आसपास में बिजली गुल हो गई। पेड़ रात तीन बजे गिरा। यहां बिजली दोपहर दो बजे बहाल हुई। इसी तरह डिवीजन तीन में त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर, चौआदी, बठिंडी और छन्नी इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली रात दो बजे गुल हुई, जबकि बहाल अगले दिन दोपहर एक बजे हुई। इसके अलावा कुछ इलाकों में दिन के समय भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली न होने से पेयजल किल्लत का सामना भी करना पड़ा। पुराने शहर, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, बठिंडी, सुजवां, छन्नी, नरवाल, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, कुंजवानी सहित अधिकांश इलाकों में पानी की किल्लत रही। दोपहर बाद बिजली बहाल होने पर पानी की आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिला। वहीं, बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पांच बजे हुई तेज बारिश से कैनाल रोड, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, सहित अन्य जगहों पर जलभराव की स्थिति रही। बारिश थमने के बाद ही पानी की बहाली हो पाई। वहीं, बस स्टैंड, भगवती रोड सहित कुछ अन्य सड़कों पर भी परेशानी बनी रही। कैनाल रोड पर नालियां हाल में बनाई गई है। इसके लिए पाइपें डाली हैं, लेेकिन ब्लाॅक होने के कारण सड़क पर पानी भर गया। इससे आवागमन में दिक्कतें बनी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें