फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे आसान, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने डाउनलोड किया श्री अमरनाथ यात्रा एप

Wed, 17 Jun 2026 07:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु आधिकारिक 'श्री अमरनाथ जी यात्रा एप' डाउनलोड कर चुके हैं, जिसमें यात्रा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ जी यात्रा एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी तीन जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। देश भर से इस यात्रा में पहुंचने वाले 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मंगलवार तक श्री अमरनाथ जी यात्रा एप डाउनलोड किया है। यह श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का आधिकारिक एप है। इसमें श्रद्धालुओं को सारी सूचनाएं एक जगह मिलेंगी।इस एप को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी एनआईसी की ओर से डेवलप किया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 3 + की रेटिंग वाले इस एप को इस्तेमाल करने वालों की ओर से 4.2 स्टार मिले हैं। इस एप में श्रद्धालु का परमिट सुरक्षित रहेगा। मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी के जरिये श्रद्धालु एप में लॉग-इन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस एप के जरिये श्रद्धालु न केवल मैप देख सकेंगे बल्कि रास्ते की जानकारी भी ले सकेंगे। मौसम का अपडेट भी उन्हें इस एप पर उपलब्ध होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन डोनेशन देने का विकल्प भी श्रद्धालुओं को इस एप पर मिलेगा।

  • यात्रा से जुड़ी यह जानकारी भी होगी एप पर
  • स्वास्थ्य संबंधी सलाह
  • हेल्प डेस्क से संपर्क-क्या करें और क्या न करें
  • इमरजेंसी कांटेक्ट 
विज्ञापन

यात्रा के लिए 25 से उपलब्ध होगा यात्री निवासअमरनाथ यात्रा 57 दिन तक चलेगी। इसका समापन पारपंरिक रूप से रक्षाबंधन वाले दिन यानी आगामी 28 अगस्त को होगा। यात्रा के लिए इस बार तवी के तट पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। इससे वैष्णवी धाम एवं अन्य स्थलों पर लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से निजात मिलेगी। ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन पहले चरण में 12 अगस्त तक खोला जाएगा। इसके बाद मौसम, श्रद्धालुओं की आवाजाही और बाबा बर्फानी की स्थिति को देखते हुए आगे के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा।

मौसम भी इस बार लेगा श्रद्धालुओं की परीक्षा
इस बार मौसम भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की परीक्षा लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक मुख्तियार अहमद पहले ही जुलाई के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश की आशंका जता चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए साधु-संतों का जम्मू पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बहुत से यात्री ऐसे भी हैं, जो पदयात्रा करते हुए बाबा बर्फानी की गुफा तक पहुंचने का संकल्प करके पहुंचेंगे। ये दूर-दराज इलाकों के पदयात्री हैं जो वहां से चलना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें