फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने शनिवार को पवित्र गुफा का दौरा कर यात्रियों के लिए शुरू किए गए विभिन्न प्रोजेक्टों की जानकारी ली। उन्होंने अर्द्धकुंवारी से कटड़ा तक नए ट्रैक का भी जायजा लिया। बोर्ड अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में मुक्कमल बनाकर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


रामनवमी पर राज्यपाल ने मां के दरबार में राज्य में शांति और सुख समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने अटका क्षेत्र में अपग्रेडेशन के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाए।

इस दौरान सीईओ डा. एमके भंडारी ने राज्यपाल को भैरो घाटी पैसेंजर रोपवे (भवन से भैरो मंदिर के बीच) प्रोजेक्ट पर बताया कि लोअर टर्मिनल पर सिविल वर्क शुरू कर दिए गए हैं और दिसंबर के अंत तक प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद है। इसी तरह सियार दाबड़ी से भवन तक त्रिकुटा हिल्स मेटिरियल रोपवे के निर्माण को अगले 24 माह में पूरा कतरने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में

राज्यपाल ने दोनों प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने का जोर दिया। उन्होंने कहा कि कटड़ा से भवन तक के नए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कटड़ा से अर्द्धकुंवारी तक के नए ट्रैक पर अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

राज्यपाल ने 45 करोड़ रुपये के तेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन प्रोजेक्ट का भी जायजा लिया। इसमें त्रिकुटा पहाड़ियों से भूस्खलन और पत्थरों को रोकने पर काम किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि पांच अन्य स्थानों पर भी प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।

राज्यपाल ने वाणगंगा से भवन तक मल्टीपर्पज आडियो सिस्टम प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली। सीइओ ने बताया कि ट्रैक पर आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के साथ स्पीकर लगाए गए हैं और अर्द्धकुंवारी से भवन तक प्रोजेक्ट को चालू किया गया है। राज्यपाल ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा अन्य प्रोजेक्टों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें