फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में एक हफ्ता देरी से दस्तक देगा मानसून, अभी जारी रहेगी गर्मी, 12 को बारिश के आसार

Fri, 09 Jun 2023 11:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। जम्मू संभाग में लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। कश्मीर में ठंडक जारी है।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने की जुगत करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में गर्मी का रौद्र रूप दिखाई देने लगा है। जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 39 डिग्री रहा। वहीं अगले तीन दिन में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। हालांकि 12 जून से तीन दिन के लिए फिर से बादल छाएंगे।

विज्ञापन


इस वर्ष मानसून अपने तय समय से एक हफ्ता देरी से जम्मू कश्मीर में दस्तक देगा। 30 जून से 7 जुलाई के बीच मानसून के आने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। जम्मू संभाग में लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को भीषण गर्मी का अहसास हुआ।

इस बीच चिनैनी में धूप के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि कश्मीर में अब भी ठंडक है। यहां हल्की धूप के साथ ठंडी हवा से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि जम्मू में अभी गर्मी और बढ़ेगी। 12 जून तक तापमान लगातार बढ़ेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 15 जून तक जम्मू में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। इस वर्ष मानसून भी देरी से आएगा। मानसून जून के अंतिम सप्ताह में पहुंच जाना था। लेकिन इस बार मानसून एक हफ्ता लेट है। इसलिए इसके 30 जून से 7 जुलाई के बीच आने की उम्मीद है।

चार महीनों तक नहीं दिखीं गर्मी

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष फरवरी माह से ही गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन इस वर्ष अभी तक राहत है। मई महीने में सिर्फ 4 दिन तापमान 40 डिग्री तक रहा, जबकि पिछले वर्ष मई महीने में पूरा महीना तापमान 40 और इसके ऊपर रहा। इस बार जून का पहला सप्ताह भी बारिश और 35 डिग्री के आसपास ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें