फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन पहाड़ियों में शिफ्ट हुआ मानसून ट्रफ

Sat, 18 Jul 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन राज्यों में बादल फटने की घटनाओं में अभी और इजाफा होगा। क्योंकि कम दबाव के चलते मानसून ट्रफ हिमालयन राज्यों की निचली पहाड़ियों में शिफ्ट कर गया है। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपेक्षा से ज्यादा बारिश हो रही है और पिछले कई दिनों से इन राज्यों के पहाड़ों पर बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


राज्य मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में जोरदार बारिश होगी। दक्षिण और पश्चिमी हिस्से की तुलना में उत्तर मध्य भारत में मानसून सीजन में होने वाली अपेक्षित बारिश से अधिक बारिश हो रही है।

मानसून ट्रफ हिमालयन राज्यों की निचली पहाड़ियों में शिफ्ट होने  से करीब 30 फीसदी अधिक बारिश हो रही है। बताया कि 18 और 19 जुलाई को जम्मू कश्मीर में काफी जोरदार बारिश होगी। कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें