मांडा वन्य जीव पार्क में रविवार को मंकी फीडिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्योतिषी एवं राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान श्री रणवीर परिसर के प्रोफेसर डा. चंद्रमौली रैना मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र या अन्य ग्रंथ बंदरों को भोजन कराने के आदेश नहीं देते।
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बंदरों को बिस्कुट, केले या चने आदि देकर उनकी प्राकृतिक आदतों में बदलाव लाने की कोशिश नहीं करें, क्योंकि इससे वह हिंसक रूप धारण करते जा रहे हैं। उन्होंने वन्य जीव विभाग को सुझाव देते हुए कहा कि जगह-जगह फलदार वृक्ष लगवाए जाएं।
इस मौके पर चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट आसिफ मोहम्मद सागर ने कहा कि बंदरों से बढ़ती समस्या का समाधान करना केवल विभाग का ही नहीं, बल्कि समाज का दायित्व भी बनता है। सिटीजन क्लब जम्मू के चेयरमैन महेश गुप्ता ने भी जागरूक किया। क्लब के प्रधान धर्मवीर चोपड़ा ने आभार प्रकट किया।