सांबा के चीची माता मंदिर में आतंकी आपरेशन चलाते पुलिस ब सुरक्षा बल के जवान
सांबा। धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर में आतंकी हमले को नाकाम करने को लेकर पुलिस व सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जवानों को सतर्क कर आसपास के जंगल में पुलिस जवानों को तैनात किया गया। ड्रोन से तलाशी ली गई।
भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ को देखते हुए व ड्रोन की घुसपैठ के चलते मंगलवार को चीची माता मंदिर में पुलिस व सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले को कैसे नाकाम करना है, घात लगा कर बैठे आतंकवादियों को कैसे मार गिराना है, को लेकर अपनी तैयारी को परखा। सनद रहे कि अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान की ओर से भ्रसक प्रयास किए जा रहे हैं, जिस पर पुलिस व सुरक्षा बल के जवान पूरे तरह से सतर्क हैं, किसी घटना को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
चीची माता मंदिर में एक कमरे में आतंकी होने पर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एक कमरे में छिपे आतंकी को मार गिराया गया। इसमें पास के जंगल में ड्रोन की भी मदद ली गई। ऑपरेशन चला रहे डिप्टी एसपी गारू राम ने बताया कि आतंकियों से मुठभेड़ में अपनी तैयारी को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई है, ताकि जवानों को भी इसके लिए पूरा तैयार रखा जाए।