फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती के शपथ ग्रहण में आएंगे मोदी, ऐसी होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को हरी झंडी मिलते ही सुरक्षा तंत्र हरकत में आ गया। जम्मू विश्वविद्यालय के अंदरूनी हिस्सों के अलावा आसपास के क्षेत्र को हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा टीम ‘स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप’ शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से जम्मू पहुंच गया और दोपहर बाद जोरावर सिंह सभागार को अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन


अगले दो दिन तक सभागार एसीजी की सुरक्षा में रहेगा। किसी भी शख्स को सभागार के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी। यूनिवर्सिटी की ऊंची इमारतों पर विशेष शार्प शूटर तैनात किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का तंत्र बिछ चुका है। दिल्ली से पहुंची एसपीजी की टीम और जेएंडके पुलिस के उच्चाधिकारियों के बीच दोपहर बाद से ही लगातार बैठकों का दौर चलता रहा।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी के अलावा सीआरपीएफ और अर्द्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां, पांच सौ से ज्यादा जेएंडके पुलिसकर्मी, आर्म्ड पुलिस, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सुरक्षा एजेंसियां को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

छावनी बना जम्मू विश्वविद्यालय

यानी कुल मिलाकर जम्मू विश्वविद्यालय शनिवार को छावनी में तब्दील हो जाएगा। जम्मू के एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार पीएम सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी की टीमें पहुंच चुकी हैं। यूनिवर्सिटी के अलावा शहर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने वाले तमाम वाहनों को मुख्य गेट पर ही मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ रहा है, जबकि सभागार के पास बाहु फोर्ट की ओर खुलने वाले गेट को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी की पूरी बाउंड्री के इर्द-गिर्द सुरक्षा बलों का घेरा रहेगा। शुक्रवार सुबह से ही जोरावार सिंह सभागार में सुरक्षा बलों की टीमों का आना शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सबसे पहले राजभवन से टीम पहुंची और उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। स्पेशल ब्रांच के उच्चाधिकारियों ने अलग से बैठक की।
विज्ञापन

‘ब्लैक हनी’ ने मंच को छान मारा

जेएंडके पुलिस के डाग स्क्वायड के सदस्य ‘ब्लैक हनी’ ने शुक्रवार को जोरावर सिंह सभागार का चप्पा-चप्पा छान मारा। हालांकि आशा के अनुसार उसे कुछ नहीं मिला, लेकिन इस दौरान वह सभागार में जरूर इधर से उधर सक्रिय नजर आया।

खासकर उस मंच पर लगातार निगरानी करवाई गई, जहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डाग स्क्वायड के लीडर के अनुसार शनिवार को भी दिनभर हनी की मदद से तलाशी अभियान जारी रखा जाएगा।
 
प्रोटोकाल अधिकारी भी पहुंचे
प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए राजभवन से हास्पिटैलिटी एंड प्रोटोकाल से संबंधित अधिकारियों ने भी सभागार पहुंच जम्मू विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के लिए आडिटोरियम के अंदर और बाहर के प्रोटोकाल को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उन्हें अंतिम रूप दिया गया। सभागार की विशेष सज्जा और सफाई के लिए कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें