फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पीएम मोदी ने मन की बात में किया डल को साफ करने वाली बच्ची जन्नत की तारीफ

Sun, 21 Jan 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची जन्नत तारिक - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में घाटी की पांच वर्षीय बच्ची जन्नत तारिक की सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि पांच वर्षीय बच्ची जन्नत की सफाई के प्रति प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। 

विज्ञापन


दरअसल घाटी में इन दिनों एक पांच साल की बच्ची का वीडियो खूब वायरल हुआ है। शिकारे पर बैठी यह बच्ची लोगों को डल की साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर रही है। पांच साल की बच्ची जन्नत तारिक अभी यूकेजी में पढ़ती है।

उसने बताया कि वह पढ़ाई के बाद का समय डल को साफ करने में गुजारती है। जन्नत के मुताबिक डल की सफाई करते वक्त उन्हें चिप्स की पैकेट, पानी की बोतल, शराब की बोतल और जूते आदि चीजें मिलती हैं।
विज्ञापन


उसने डल के आस-पास के लोगों के साथ यहां आने वाले लोगों से भी डल में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की। ताकि डल स्वच्छ और सुंदर बन सके। जन्नत ने बताया कि उसने अपने पापा से यह काम सीखा है। पिता तारिक अहमद के साथ वह शिकारा से डल की सफाई करती है। 

 

विज्ञापन

पिता के अभियान से प्रेरित है नन्ही जन्नत

jannat mir - फोटो : BASIT ZARGAR
तारिक अहमद ने बताया उन्होंने काफी समय पहले डल को स्वच्छ बनाने के लिए मिशन डल लेक  के नाम से एक अभियान शुरू किया था। उसके बाद से वह रोज डल को साफ करने निकलते हैं।

उन्होंने बताया कि जन्नत उन्हीं को देख कर इस अभियान से जुड़ी है। तारिक ने घाटी के स्थानीय लोगों को अपने बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डल से हमारी और पूरे कश्मीर की पहचान जुड़ी है।

इसकी सफाई का काम सरकार के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। कई बार अधिकारी भी डल की सफाई कराते हैं। उन्हें भी वह पूरी तरह से गाइड करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें