श्रीनगर। अनंतनाग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शुक्रवार को बिजबिहाड़ा रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल की। इस अभ्यास में वास्तविक आपातकालीन स्थितियों का अनुकरण किया गया। इसमें संभावित सुरक्षा खतरों का सामना करने के लिए सुरक्षाबलों की प्रतिक्रिया और समन्वय का परीक्षण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच सहज समन्वय को सुनिश्चित करना था। वहीं, अवंतीपोरा रेलवे स्टेशन पर भी माॅक ड्रिल की गई। इसमें रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर संभावित सुरक्षा खतरों का समाना करते हुए सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया और समन्वय को परखा गया। संवाद