खेत में खाद का छिड़काव करता किसान।
- फोटो : rajori news
राजोरी। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से किसान काफी खुश हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर किसान खेतों में काम करते दिखे। कई महीनों से ज़िले के बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल आदि क्षेत्रोे के किसान लंबे समय से सूखे की स्थिति से जूझ रहे थे।अचानक हुई बारिश और बर्फबारी से किसानोें ने राहत की सांस ली है। इससे मिट्टी की नमी के स्तर में काफी सुधार होने और फसल को फायदा होने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी के प्रमुख वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह बारिश फसलों को ठीक से बढ़ने का मौका देगी। इस साल अच्छी फसल की उम्मीद है। शुक्रवार को राजोरी मे मौसम साफ रहा और सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर होने तक आसमान पर फिर से बादल छा गए। उधर ज़िले के पहाड़ी इलाकों में सुबह थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन बाद में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई।