फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्किम्स में अग्नि सुरक्षा को लेकर हुई मॉक ड्रिल

विज्ञापन
स्कीम्स निदेशक ने उन्नत अग्नि पहचान प्रणाली के उद्घाटन के दौरान कहा अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) के केंद्रीय भंडार और फार्मेसी ब्लॉक में शुक्रवार को मॉक ड्रिल कर पूरे परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने पर होने वाले जानमाल की हानि से बचाव का तरीका बताया।
विज्ञापन

स्किम्स के निदेशक प्रो. एम अशरफ गनी ने कहा कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जीवन और महत्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा के लिए नियमित प्रशिक्षण और सख्त प्रोटोकॉल के साथ बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। निदेशक ने यांत्रिक और सिविल इंजीनियरिंग विभाग को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने नोडल अधिकारी अग्नि सुरक्षा को स्किम्स के सभी कर्मचारियों के बीच अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने और उसका प्रचार-प्रसार करने को कहा। कहा, यह मॉक ड्रिल स्किम्स में अग्नि सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में सभी चिकित्सा संकाय के डीन, अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक और अग्नि सुरक्षा के नोडल अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


झूठे अलार्म और धुएं के अंतर को पकड़ लेगा एड्रेसेबल फायर अलार्म सिस्टम
स्किम्स में स्थापित अत्याधुनिक एड्रेसेबल फायर अलार्म सिस्टम में एड्रेसेबल मॉड्यूल हैं, जो कंट्रोल रूम को आग लगने के सटीक स्थान का पता लगाने में सक्षम बनाता है। यह झूठे अलार्म को पकड़ने के साथ ही विभिन्न प्रकार के धुएं के बीच का अंतर भी पकड़ लेगा। यानी धुआं आग लगने से उठा है या कुछ और वजह है उसे पहचान लेगा। इसे अग्निशमन प्रणालियों और लिफ्ट नियंत्रण कार्यों के साथ एकीकरण के लिए डिज़ाइन किया गया है। झूठे ताप संसूचन ट्रिगर से बचने के लिए रेट ऑफ़ राइज़ (आरओआर) डिटेक्टर से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें