फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युद्ध की स्थिति से निपटने को लेकर किया अभ्यास

विज्ञापन
रियासी में मार्क ड्रिल करते एसडीआरएफ कमी व मौके पर मौजूद डीसी,पुलिस अधिकारी व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
रियासी। युद्ध के दौरान बनने वाली स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल की गई। मुख्य बस अड्डे पर शाम पांच बजे के करीब यह अभ्यास शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय वालंटियर हाथ में माइक लेकर अनाउंसमेंट करते रहे।
विज्ञापन

पहाड़ी पर स्थित कालका माता मंदिर में सायरन बजा कर लोगों को आगाह किया गया। एसडीआरएफ की टीमों ने घायलों को आपदा से सुरक्षित निकाला। जिला अस्पताल से आई एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल रवाना हुई।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों की भीड़ मॉक ड्रिल देखने के लिए जमा थी। आने-जाने वाले वाहनों को भी थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें