रियासी। प्रशासनिक आदेश के बाद मंगलवार को मोबाइल की दुकानों के साथ ही किताबों की दुकानों को खोला गया। शाम पांच बजे से ले कर के सात बजे तक दुकानों को खोलने का समय दिया गया था। आदेश के बाद दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर पहुंचे और उनको खोल कर सफाई वगैरह की। दुकानदारों को आने वाले ग्राहकों को सामान बेचने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसका दुकानदारों ने पूरा पालन किया। हालांकि दुकानों के खुलने के बाद इन दुकानों पर मिलने वाले सामान को खरीदने वाले लोग भी नहीं दिखे। रविवार को डीसी चरणदीप सिंह ने दुकानों को खोलने व बंद करने के नए निर्देश जारी किए थे। वीरवार को रेडीमेड कपड़ा व्यापारी अपनी दुकानों को खोल सकेंगे। दुकानदारों का कहना था कि उन की दुकानों को भी दो दिन के बाद खोले जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि उन को कुछ फायदा हो सके।