रियासी। ध्यानगढ़ डैमटाप क्षेत्र में मंगलवार सुबह पानी में एक व्यक्ति के शव मिला है। तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचाया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सभी थाना क्षेत्रों के साथ ही रामबन, डोडा, किश्तवाड़ में भी सूचना भेज दी है।