कश्मीर घाटी में दो दिन से जारी हिंसा शांत होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को दक्षिणी कश्मीर में उग्र प्रदर्शकारियों ने पुलिस वाहन को झेलम नदी में फेंक दिया।
इससे एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद गुस्साए लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस वाहन को उन्होंने झेलम में फेंक दिया।
वाहन में दो पुलिस कर्मी सवार थे। जिसमें से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की तलाश जारी है। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं अनंतनाग समेत कश्मीर घाटी के अन्य जिलों में अभी भी उग्र प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। सभी इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Mob pushes police vehicle into River Jhelum in J&K's Anantnag district, 1 policeman dead.
— ANI (@ANI_news) July 10, 2016