फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सोमवार को विधान परिषद् चुनाव, तैयारियां पूरी

Sun, 16 Apr 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
विधान परिषद की दो सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सियासत गरमा गई है। पार्टियों ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर मतदान में हिस्सा लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। असली नजर निर्दलीय विधायकों पर रहेगी जो एक सीट पर जीत हार में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। दो सीटों पर होने वाले मतदान में प्रत्येक विधायक एक वोट डाल पाएगा। विधान परिषद की छह रिक्त सीटों में से चार पर निर्विरोध उम्मीदवारों के विजयी की घोषणा हो चुकी है, जबकि जम्मू संभाग की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इनमें से पीडीपी के अब्दुल क्यूम, भाजपा के विक्रम रंधावा और कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन

जीत हार का समीकरण निर्दलीय विधायकों पर निर्भर

विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो
जानकारों के अनुसार पीडीपी के उम्मीदवार अब्दुल क्यूम की सीट सुरक्षित हैं, जबकि कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह और भाजपा के विक्रम रंधावा की सीट पर जीत-हार का दारोमदार काफी हद तक निर्दलीय विधायकों पर निर्भर करेगा। ऐसा इसलिए कि दो सीटों के लिए हर विधायक एक-एक वोट डालेगा।

भाजपा, पीडीपी के विधायकों की संख्या 58 है। 30 वोट हासिल कर अब्दुल क्यूम मुकाबला जीत लेंगे, जबकि पीडीपी भाजपा के शेष 28 वोट रहेंगे। जबकि कांग्रेस व नेकां के भी 27 वोट हैं। ऐसे में निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, इंजीनियर रशीद और सीर्पीआई के विधायक तारिगामी और विधायक हाकिम यासीन का वोट निर्णायक साबित हो सकता है। 

चुनाव के रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान के अनुसार मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के बाद मतगणना होगी और देर शाम तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें