रियासी। रियासी से लापता महिला को पुलिस ने बच्ची सहित सांबा से बरामद कर लिया है। इस संबंध में 28 मार्च को उसके पति पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को सांबा के रख अनस बताली इलाके से बरामद किया है। बाद में औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया है।