रियासी। हत्या के प्रयास सहित कई अन्य मामलों में वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान मुरीद निवासी कल्याणपुर मड़ (जम्मू) के रूप में हुई है। उस पर मारपीट, चोरी और हत्या का प्रयास सहित चार मामले पुलिस स्टेशन रियासी और दोमाना में दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार था। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।