जम्मू। जीएमसी के प्रवेश द्वार के बाहर से अमृतसर के हरगोविंद एब्न्यू जनाला रोड का दस वर्षीय किशोर लापता हो गया। साहिल पुत्र विजय कुमार कोट भलवाल में रिश्तेदार के साथ रह रहा था। किसी काम से जीएमसी गेट के बाहर आया था, जहां से वह लापता हो गया। किशोर के बारे में कोई जानकारी मिलने पर इस 8082162187 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।