फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक अस्पताल के बाहर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चाचा के साथ कारगिल जा रहा नेपाली युवक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बाहर से लापता हो गया। उसकी पहचान संतोष राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह सोमवार को चाचा राम चंद्र के साथ जम्मू पहुंचा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस कारण चाचा उसे दिखाने अस्पताल ले कर आया था। राम चंद्र ने बताया कि उसे बाहर बिठा कर पर्ची बनाने के लिए काउंटर पर गया था। जब लौटा तो वह गायब था। इसके बाद हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। बाद में बख्शी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। राम चंद्र ने बताया कि वह कारगिल में मजदूरी करते हैं। उसका भतीजा भी काम करने के लिए उसके साथ आया था, जो अब लापता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें