फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की मदद से परिवार तक पहुंचा लापता हम्मु

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन के पास नाले में झाड़ियों से मिले घायल बालक की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया के जरिये जानकारी उसके नाना तक पहुंची तो जम्मू पहुंचकर उन्होंने बालक की पहचान की।
विज्ञापन


पता चला कि मां बालक के साथ एक महीने से लापता थी। अब मां कहां और किस हाल में है, इसकी पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास का इलाका खंगाला जा रहा है।

जम्मू पहुंचे पंजाब के कपूरथला के रहने वाले उसके नाना निर्मल सिंह ने बताया कि चार साल के बालक का नाम हरनाम (हम्मु) है। मां का नाम गुरजीत कौर और पिता का नाम हरमीत सिंह है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे चला हम्मु का पता

पांच साल पहले उनकी बेटी गुरजीत की हरमीत सिंह से शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले उसका पति दुबई चला गया। इसके बाद उसकी बेटी उनके साथ रहने लगी।

एक महीना पहले वह हम्मु के साथ कपूरथला स्थित घर से निकली थी, फिर वह वापस नहीं आई। उन्होंने दोनों के गायब होने की शिकायत कपूरथला थाने में दर्ज करा कर स्वयं भी खोजबीन में लगे रहे।

पुलिस की ओर से बच्चे की फोटो को सोशल साइट व्हाट्सएप और फेसबुक पर डाली गई थी। दो दिन पहले अमेरिका से किसी ने कटड़ा पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया कि बालक कपूरथला का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के नाना से संपर्क किया।

बालक की हालत काफी नाजुक
बच्चे के गुप्तांग, शरीर पर काफी गहरी चोटें हैं। उसे जीएमसी की आईसीयू में रखा गया है। हालत काफी नाजुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें