फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अभिभावकों को बताए बिना स्कूल में कर दी छुट्टी, बच्ची हुई गायब, बाद में पुलिस ने ढूंढ निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल कच्ची छावनी का मामला, चौथी कक्षा में पढ़ती है बच्ची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी स्कूल के शिक्षक व प्रबंधक बच्चों की सुरक्षा के प्रति संजीदा नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कब स्कूल से उठकर चले जाएं, इसका पता शिक्षकों को नहीं होता।
विज्ञापन

मंगलवार को ऐसा वाकया शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल कच्ची छावनी में देखने को मिला। यहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्ची स्कूल से ही गायब हो गई। स्कूल में आम तौर पर छुट्टी दो बजे होती है, लेकिन मंगलवार को छुट्टी 12 बजे कर दी गई। इसकी जानकारी बच्ची के अभिभावक को नहीं थी। दोपहर दो बजे जब बच्ची की मां उसे लेने स्कूल पहुंची तो स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि छुट्टी 12 बजे की हुई है हमें नहीं पता बच्ची कहा गई है। बच्ची की मां ने कहा कि मैंने स्कूल प्रबंधक को बताया था कि मेरी बच्ची में असामान्यताएं हैं उसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लेकिन स्कूल प्रबंधक ने बिना उनकी जानकारी के लिए बच्ची को छुट्टी दे दी। स्कूल हैडमास्टर ने कहा कि बच्ची की मां ने स्कूल प्रबंधक को बच्ची की स्थिति से अवगत नहीं करवाया है। मंगलवार को बच्ची 12 बजे स्कूल से निकल गई। हालांकि बाद में पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसे उनके अभिभावक को सौंप दिया, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रति जिम्मेदारी का अभाव सामने आता है। बच्ची की मां ने कहा कि सुबह नौ बजे स्कूल आई थी, लेकिन अध्यापकों ने मुझे नहीं बताया कि छुट्टी 12 बजे होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें