फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिंगरोड पर वाईफाई कैमरे लगेंगे और स्मार्ट शेड बनेंगे

विज्ञापन
रिंग रोड की वि​भिन्न लोकेशन का दौरा करते एसएसपी जम्मू विनोद कुमार एवं अन्य अ​धिकारी: स्रोत पुलि
विज्ञापन
अपराध का हाॅट स्पाॅट बनते जा रहे रिंग रोड का एसएसपी ने किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अपराध का हाॅट स्पाॅट बनते जा रहे रिंग रोड पर पुलिस हरकत में आई है। एसएसपी जम्मू ने मंगलवार 56 किलोमीटर रिंग रोड का दौरा किया। आरएस पुरा, गांधी नगर और दोमाना पुलिस सब डिविजन के तहत रोड के हिस्से पर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी ने इस रोड पर अतिरिक्त पुलिस नाके स्थापित करने, वाईफाई कैमरे लगाने, वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए एएनपीआर कैमरों को इंस्टाल करने, स्मार्ट शेड बनाने और पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बता दें कि रिंग रोड पर एक्सीडेंट, लूट, मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह रोड यूं तो आवाहाजी के लिए चल रहा है, लेकिन अधिकारिक तौर पर यह शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एसएसपी विनोद कुमार ने गांधीनगर और दोमाना के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रिंग रोड के कुछ हिस्सों का दौरा करते हुए विशिष्ट स्थानों के बारे में भी जानकारी ली। इन जगहों पर सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। एसएसपी का कहना है कि इस सड़क पर यातायात की भारी भीड़ देखी जाती है। इससे कई तरह की सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो गई हैं। खासकर बार्डर के लिंक रोड इससे आकर जुड़ते हैं। लिहाजा इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस नए बुनियादी ढांचे के आने के साथ सतर्कता बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का स्मार्ट तरीके से उपयोग करके और पुलिसिंग के लिए अधिक से अधिक नवीनतम तकनीकों को शामिल करके सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस महत्वपूर्ण सड़क और आस-पास के क्षेत्रों में उपद्रवियों, असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें