रियासी। जिले के पनासा क्षेत्र से लापता हुई युवती को पुलिस ने अखनूर के मैरामेदरिया से बरामद कर लिया है। इस संबंध में युवती के परिजनों ने अरनास पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। शनिवार को युवती को बरामद करने के बाद औपचारिकताएं पूरी कर परिवार के हवाले कर दिया है।