फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने लापता युवती को बरामद कर परिवार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू जिला के पलांवाला क्षेत्र से लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस पोस्ट पलांवाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पलांवाला पुलिस चौकी क्षेत्र के पहाड़ीवाला गांव में रहने वाले नश्तर सिंह ने 23 जुलाई 2023 को पलांवाला चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कहा था कि उसकी बेटी लापता है। परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पलांवाला पुलिस ने चौकी प्रभारी दानिश ग़ज़ाली के नेतृत्व में व एसडीपीओ मोहन शर्मा की देखरेख में कई लोगों से पूछताछ की और तकनीकी सहायता से युवती को बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें