आरएस पुरा। गांव चकरोई से लापता हुई महिला को पुलिस ने तलाश कर लिया। परिजनों की ओर से 21 सितंबर को महिला के लापता होने के उपरांत गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी पवन डोगरा की देखरेख में चकरोई पुलिस पोस्ट प्रभारी सब इंस्पेक्टर इसफाक कसाना की ओर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला का पता लगाया गया। परिजनों को इसकी जानकारी देने पर कानूनी प्रक्रिया के बाद महिला को परिजनों के हवाले किया जाएगा। संवाद