मिश्रीवाला। गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल संग्रामपुर में चोरों ने गैस सिलिंडर, बायोमेट्रिक मशीन, कुर्सियां और रसोई से बर्तन चोरी कर लिए। हेडमास्टर व्यासो देवी ने बताया कि सुबह स्टाफ पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस की अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा था। जांच करने पर पता चला कि रसोई से गैस सिलिंडर, कुछ बर्तन, ऑफिस से बायोमेट्रिक मशीन और कई कुर्सियां गायब हैं। चोरों ने ऑफिस के दस्तावेज को भी खंगाला है। सूचना पर दोमाना थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। संवाद