फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, ट्रेनें प्रभावित

Fri, 06 May 2016 11:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के पल्हालन में शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया गया और रेलवे प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया गया। इस संदर्भ में रेलवे पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके चलते रेलवे प्रबंधन को शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक रेल सेवा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को जैसे ही सुपरफास्ट ट्रेन, जिसमें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सवार थीं, नौगाम की ओर निकलीं और इलाके से सुरक्षा कर्मियों वहां से निकले, इसी बीच पट्टन और पल्हालन के बीच ट्रैक पर सैकड़ों युवक एकत्रित हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

युवाओं द्वारा रेलवे ट्रैक, सिगनल बॉक्स, टेलीकॉम बॉक्स, एलईडी लाइट्स, रेलवे सेंट्रल बॉक्स आदि की तोड़फोड़ की। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग और सिगनल विंग नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


शुरुआती आकलन लगाया गया है कि कम से कम 50 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वहां मौजूद जीआरपीएफ की बिल्डिंग में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें