संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दसवीं और बारहवीं की वार्षिक व अर्धवार्षिक बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में दुर्व्यवहार करने वाले अभ्यर्थी समिति के समक्ष पेश होंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के करीब 110 से अधिक अभ्यर्थियोें को बोर्ड की ओर से पक्ष रखने का निर्देश दिया है। बताया है कि अभ्यर्थियों पर दुर्व्यवहार का आरोप सिद्ध हुआ है इसलिए समिति के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। कक्षा दसवीं के करीब 5 अभ्यर्थी वर्चुअल मोड से हाजिर होंगे।
समिति में जेके बोर्ड के सचिव और संयुक्त सचिव होंगे। पर्यवेक्षक और उप पर्यवेक्षक काे सीटिंग अरेंजमेंट करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से दस मिनट पहले परिसर में रिपोर्ट करनी होगी। सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक बात सुनी जाएगी। इसके लिए शिफ्ट बनाई गई हैं। पहली शिफ्ट साढ़े दस बजे से बारहवीं कक्षा के अभ्यर्थियों की होगी। साढ़े 11 से दोपहर 1 बजे तक दूसरे समूह के अभ्यर्थियों की बात सुनी जाएगी। दसवीं कक्षा के अभ्यर्थियों के पहले समूह की पहली शिफ्ट दोपहर 2 से 3 और दूसरे समूह की 3 से शाम चार बजे तक होगी। गेट पर रोल नंबर चिपकाए जाएंगे। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।