फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 52वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता... अंडर-19 मुक्केबाजी में जम्मू की अनन्या, सिमरन फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 52वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता लड़कियों का चौथा दिन रोमांच से भरपूर रहा। हॉकी, कबड्डी, शतरंज और मुक्केबाजी के मुकाबले अंतिम चरण की ओर बढ़े।
केके हक्कू स्टेडियम में अंडर-14 हॉकी के बेहद रोमांचक मुकाबलों में पूल-1 में जयपुर-पटना और लखनऊ-मुंबई का मैच 0-0 के साथ ड्रा रहा। अंडर-17 में सुबह रांची ने चेन्नई को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। मुंबई और तिनसुकिया की टीमों के बीच बराबरी पर छूटा। तिनसुकिया व मुंबई के बीच मुकाबला ड्रा रहा, जबकि कांटे की टक्कर में चेन्नई ने मुंबई को 3-2 से परास्त किया। इसी तरह जयपुर ने पटना को 5-0 और रांची ने तिनसुकिया को 5-0 से शिकस्त दी। पूल-2 में जयपुर ने बंगलुरू को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस पब्लिक स्कूल मीरां साहिब में मुक्केबाजी के अंडर-14 और 19 के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंडर-19 में जम्मू की अनन्या, सिमरन, चंडीगढ़ की आवनीर, गुरुग्राम की पायल, राधिका, हर्षिता, जबलपुर की उन्नति, दिल्ली की स्वाति, दीक्षा, प्रिया, जयपुर की निधि शर्मा, अंजलि, कशिश, लविशा, गुवाहाटी की जस्मिता और वाराणसी की भावना ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 में मुंबई की साक्षी, अदंती, जयपुर की सोनाक्षी, वाशरू, तनिषा, दिल्ली की हंशिका, अंशिका, आयुषी, बंगलूरू की स्पूर्ति, चंडीगढ़ की दीक्षा और हैदराबाद की वैदेही ने सेमीफाइनल मुकाबले जीते। अंडर-17 में देहरादून की सांची, गुरुग्राम की वंशिका, दीक्षा, स्नेहा, मेघन, विजेता, वंशिका, खुशी, काजल, बंगलूरू की रितु, निरंजनी, जयपुर की प्रियांशी, ईशा, दिव्या, देवेशी, तिनसुकिया की बेम मोना, दिल्ली की अनुष्का, भूमि, मुंबई की तनिष्का, मेघ्यंती, श्री हबाले, हैदराबाद की जी तनुजा ने फाइनल में पहुंचीं।
इसी तरह मौलाना आजाद मेमोरियल स्टेडियम में अंडर-14 कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में भोपाल ने लखनऊ को 36-35, जयपुर ने हैदराबाद को 49-17, वाराणसी ने एर्नाकुलम को 53-9 और कोलकाता ने रांची को 36-17 से हराया। इसके अलावा कोलकाता ने जम्मू को 41-9 और पटना ने गुरुग्राम को 43-26, क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में चेन्नई ने भोपाल को 42-6 और बंगलुरू ने वाराणसी को 42-13 से रौंदा। वहीं, जयपुर ने पटना को 43-26 और कोलकाता ने हैदराबाद को 44-7 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-17 कबड्डी के प्री क्वार्टर फाइनल में चेन्नई ने भुवनेश्वर को 52-15, वाराणसी ने तिनसुकिया को 43-16, गुरुग्राम ने जयपुर को 41-18, दिल्ली ने जम्मू को 36-15, हैदराबाद ने भोपाल को 38-30, कोलकाता ने गुवाहाटी को 41-20, मुंबई ने जबलपुर को 36-26, देहरादून ने रायपुर को 40-34 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हैदराबाद ने कोलकाता को नजदीकी मुकाबले में 25-24 जबकि मुंबई ने देहरादून को 32-23 से पराजित किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में चल रही शतरंज में अंडर-14 के 8 राउंड पूरे हुए, जबकि अंडर-17 और 19 के सात-सात राउंड हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें