फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेतो में बैग में रखी धान के बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव तूतड़े में खेतों से धान के बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। सुबह जब किसान खेतों में गए तो वहां पर धान के बैग रखे नहीं मिले। किसानों का कहना है कि रात को बैग खेतों में छोड़कर गए थे और सुबह खेतों में जाने पर बैग वहां नहीं मिले।
विज्ञापन

किसान पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने मेहनत कर धान लगाई हुई थी पर चोरी हो गई। किसान बालक राम ने कहा कि पहले भी वह धान की कटाई कर खेत में रखते थे पर इस बार चोर 10 बैग चोरी कर ले गए। बालक राम ने कहा कि क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरियों में बढाेतरी हो रही है। किसानों ने मीरां साहिब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटली मियां फत्ता पंचायत के पूर्व नायब सरपंच जनक राज का कहना है कि एक दिन पहले गांव में सड़क किनारे चोर एक मोबइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला आया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को पकड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें