फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : चुनिंदा नहीं, सर्वमान्य नीति से दिया जाना चाहिए अल्पसंख्यक का दर्जा

Wed, 30 Mar 2022 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

केंद्र के कुछ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की बात पर पीडीपी व नेकां की प्रतिक्रिया।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन राज्यों में हिंदुओं की संख्या कम है, वहां उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा देने की केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में कही गई बात पर पीडीपी और नेकां ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि यह दर्जा हर उस समुदाय के लोगों को दिया जाना चाहिए, जिस राज्य में उनकी संख्या कम हो। 

विज्ञापन


पीडीपी के वरिष्ठ नेता रौफ  भट ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में ‘पिक एंड चूज’ की नीति नहीं होनी चाहिए। यह दर्जा हिंदुओं के साथ मुसलमानों को भी दिया जाना चाहिए, जिन राज्यों में वे अल्पसंख्यक हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की वरिष्ठ नेता शमीमा फिरदौस का कहना है कि जिन राज्यों में हिंदू कम हैं और उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाता है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी जो केंद्र सरकार चाहती है, देश में वही होता है, चाहे उसका कितना भी विरोध क्यों न हो रहा हो। 
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्र सरकार ने एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वे राज्य हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दे सकते हैं, जहां वे बहुमत में नहीं हैं। याचिका में कहा गया था कि हिंदू 10 राज्यों में अल्पसंख्यक हैं और वे उन योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं जो उनके लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें