फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब अल्पसंख्यक अपने को महसूस करते हैं सुरक्षित'

Tue, 31 May 2016 09:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगीन क्लब में भाजपा की ओर से केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला, आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक, नेशनल जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह, भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, प्रवक्ता खालिद जहांगीर, द्राक्षां अंद्राबी, मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर के अलावा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर रौशनी डाली गईं।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले अल्पसंख्यक समुदायों के बीच जो गलतफहमी थी, वह दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बनाया गया था। लेकिन, सच्चाई कुछ और निकली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार खोखले नारों में विश्वास नहीं रखती और अल्पसंख्यकों की भलाई की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों से लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। जमीनी स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिए हैं। नजमा ने कहा कि जहां भी प्रधानमंत्री गए, वहां उन्होंने विकास की बात की। इसके सभी परिणाम सामने हैं।

विकास और शांति के एक नए युग की शुरुआत हुई है देश में। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज के दौर में समाज का हर वर्ग अपने आपको सशक्त समझता है। वहीं राज्य में विकास पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर का विकास प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की समृद्धि और विकास प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से सबसे अच्छे अधिकारियों को इसका जिम्मा सौंपा गया है। नजमा ने कहा कि कश्मीरी कारीगरों, उनकी कलाकृति को पहचान और मान्यता दिलाने के लिए उनके मंत्रालय ने सभी प्रयास किए हैं। इस अवसर पर आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ समाचार पत्रों की हेडलाइन बनने वाले भ्रष्टाचार की जगह अब विकास ने ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें