फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने बांध, नहरों का किया निरीक्षण

Fri, 03 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सिंचाई मंत्री सुखनंदन चौधरी ने आरएस पुरा क्षेत्र का दौरा कर टूटे बांध व नहराें का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक चौधरी शाम लाल भी थे। उन्होंने बडियाल ब्राह्मणा, आगरा चक्क, शामका, कठमारिया, कलोय, रंगपुर, बासपुर आदि में गत वर्ष निक्की तवी के किनारे को हुए नुकसान को देखा और जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने नहरें बंद होने और उनकी खस्ताहालत पर विभाग के उच्चाधिकारियों को झाड़ लगाई। साथ ही बेहतर सफाई रखने का निर्देश दिया। सुखनंदन चौधरी ने कहा कि निक्की तवी के पास बांध टूटने और जमीन बहने पर किसानों को राहत राशि उपलब्ध करवाने में अनदेखी की गई। अब रिपोर्ट बनाने पर केन्द्र से फंड प्राप्त कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें