जम्मू कश्मीर विधानसभा के तीसरे दिन के सत्र के दौरान पैंथर्स पार्टी के विधायक ने राज्य के योजना मंत्री पर उद्घाटन प्लेट बदलकर अपनी उद्घाटन प्लेट लगाने पर आपत्ति जताई।
राज्य के सबसे बड़े विपक्षी दल पीडीपी ने भी मनकोटिया की बात से सहमति जताते हुए सरकार पर ऐसी हरकतें करने का आरोप लगाया है। बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान उधमपुर से पैंथर्स पार्टी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सदन में एक उदाहरण देते हुए राज्य के योजना मंत्री पर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2014 को उधमपुर में प्राइमरी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करना था, जिसके लिए 10 अगस्त, 2014 को योजना बनाई गई और इसके लिए उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहियुदीन से संपर्क किया गया।