फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः अभ्यास के दौरान माइन ब्लास्ट, दो जवान शहीद, एक घायल 

Sat, 01 Dec 2018 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

खौड़ थाने के अंतर्गत कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज पर पलांवाला के चपरेयाल क्षेत्र में शनिवार को अभ्यास के दौरान माइन ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से सेना के दो जवान शहीद हो गए। हादसे में एक सैनिक घायल हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहीद हुए जवानों के शरीर के चिथडे़ उड़ गये। घायल जवान को इलाज के लिये सेना के कमान अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया है। सेना ने इस बारे में सूचनाएं गुप्त रखीं हैं। 

ज्ञात हो कि पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन की बालाकोट तहसील में शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास हुए माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें