दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मारे गए आतंकियों के जनाजे में आतंकियों ने शामिल होकर फायरिंग की। इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी भी हुई। बुधवार देर रात मुठभेड़ में मारे गए आतंकी आकिब इट्टू को वीरवार को उसके पैतृक गांव गोपालपोरा और सुहेल अहमद राथर को तांत्रेपोरा में दफनाया गया। सुहेल के जनाजे में आतंकियों ने हवाई फायरिंग कर गन सैल्यूट दी। दोनों जनाजों में लोगों द्वारा पाकिस्तानी झंडे लहराए गए।