जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक एजाज अहमद मीर ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जा रहे आतंकियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एजाज ने कहा कि कश्मीर में जो आतंकी शहीद हो रहे हैं, वे हमारे भाई हैं।
विज्ञापन
उनमें से कुछ नाबालिग हैं और जिन्हें यह भी नहीं पता है कि वह क्या कर रहे हैं। हमें आतंकवादियों के मारे जाने का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह हमारी सामूहिक विफलता का प्रमाण है, जब हमारे सुरक्षा बल भी शहीद हो, हम दुखी महसूस करते हैं, हमें सुरक्षा जवानों के माता-पिता और आतंकियों के माता-पिता दोनों के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए।
मुख्तार अब्बास नकवी, केन्द्रीय मंत्री
- फोटो : ani
वहीं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए कहा कि आतंकी और अलगाववादी कश्मीर, कश्मीरियत, विकास और शांति के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी के भाई कैसे हो सकते हैं।