उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में अज्ञात आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी जावीद अहमद के वारपुरा स्थित घर में उन पर गोलियां चलाईं। अहमद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के तौर पर शामिल हुए अहमद को अभियान से जुड़े आधार पर ‘फॉलोवर’ (पुलिस कॉंस्टेबल व्यवस्था में प्रवेश का स्तर) बनाया गया था।
पुलवामा में घायल एसपीओ और पुलिस कांस्टेबल ने मस्जिद में किया इस्तीफे का ऐलान
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले एक घायल एसपीओ और पुलिस कांस्टेबल ने मस्जिद में किया अपने इस्तीफे का ऐलान। एक सप्ताह पहले आतंकियों द्वारा किए गए हमले में हुआ था घायल हुआ था एसपीओ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल हामिद फिरोज ने शुक्रवार को पुलवामा जिले के करीमाबाद में स्थित जामिया मस्जिद में अपने इस्तीफे का ऐलान किया जबकि घायल एसपीओ बिलाल अहमद द्वारा भेजे गए इस्तीफे को मस्जिद में पढ़ा गया।
गौरतलब है कि करीमबाद का रहने वाला हामिद फिरोज पुत्र फिरोज अहमद हाल ही में एसपीओ से कांस्टेबल बना था। जबकि करीमाबाद का बिलाल को उसके घर में आतंकियों ने हमले के दौरान घायल किया और तब से उसका श्रीनगर में इलाज चल रहा है।