जम्मू कश्मीर के बारामुला इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों की मानें तो आतंकी बारामुला कंडी के कलंतरा इलाके में छुपे हुए हैं। वहीं सेना की 29 आर. आर और बारामुला पुलिस इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। मुठभेड़ अभी जारी है।