फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में फरार हुए आतंकी

Thu, 19 Jul 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में चालाया साझा तलाशी अभियान है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोपोर के बाईपास पर तैनात सुरक्षाबलों की एक पार्टी पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की 179 बटालियन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका मुहतोड़ जवाब जवानों द्वारा भी दिया गया जिसने आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।

घटना को लेकर 179 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया इलाके में नेशनल कांफ्रेंस के सीनियर नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला का दौरा था जिसके चलते साझी तैनाती की गई थी जिसे आतंकियों ने निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद आस पास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें