दक्षिण कश्मीर के शोपिंया में जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। पहले आतंकियों ने सेना की बुलेट प्रुफ गाड़ी को आईईडी से उड़ाने की कोशिश की फिर उस पर गोलियां बरसाई।
खबर लिखे जाने तक जवाबी कार्रवाई में आतंकियों पर सेना ने भी फायरिंग की और पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।