फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

Fri, 19 Apr 2019 10:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
विज्ञापन
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार की देर शाम आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल आपरेशन जारी है। एक अन्य आतंकी के घिरे होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


जिले के सोपोर इलाके के राफियाबाद के वाटरगाम में सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने देर शाम हमला किया। आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह पाकिस्तानी आतंकी था। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें